नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट लगाता बल्लेबाज। संवाद
- फोटो : doda news
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर रविवार को सचिन अकादमी और प्रवीण क्रिकेट अकादमी के बीच 35- 35 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें सचिन अकादमी ने शानदार गेंदबाजी और सूझबूझ भरे प्रदर्शन के दम पर प्रवीण क्रिकेट अकादमी को महज 1 रन से करारी शिकस्त दी। बेहद कम स्कोर वाले इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमों के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में बाजी सचिन अकादमी के हाथ लगी।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सचिन अकादमी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम 34.4 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से अनीश ने सबसे ज्यादा धैर्य दिखाते हुए 74 गेंदों में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 22 रन बनाए। उनके अलावा सार्थक ने 7 रन (30 गेंद), अभि ने 4 रन (25 गेंद) और संगम ने 2 रन (24 गेंद) का योगदान दिया। हालांकि सचिन के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 99 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रवीण क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रियांशु यादव (5), आयुष भारद्वाज (9) और ओमजीत (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। वीर ने 19 गेंदों में 10 रन और विपिन ने 29 गेंदों में 8 रन बनाए। अंत में दिव्यांश ने 4 गेंदों पर तेजी से 5 रन जोड़े और वैभव 3 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 23 ओवरों में 97 रन पर ढेर हो गई और जीत से मात्र 1 कदम (एक रन) दूर रह गई।