फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एकतरफा मुकाबले में मऊ ने आजमगढ़ को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के इमिलिया ​स्थित ग्राउंड पर  ​क्रिकेट मैच में खेलते आजमगढ़ और मऊ टीम के ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
मऊ नगर के इमिलिया स्थित मैदान पर डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को एक मैच खेला गया। जिसमें एकतरफा मुकाबला में मऊ ने आजमगढ़ को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैच में आजमगढ़ ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आजमगढ़ टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरता गया। जिससे पुरी टीम 28.1 ओवर में मात्र 120 ही बना सकी। ॉ
आजमगढ़ की तरफ से सर्वाधिक स्कोर जीशान ने 36 रन और सुजीत 15 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाडी दहाई का अंक तक नही पहुंच सका। मऊ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में शिवम को 4, आयुष को 3 विकेट, रोहित, एमडी अहमद, और आदित्य को 1-1 विकेट मिला ।
विज्ञापन

121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की भी शुरुआत खराब रही मात्र 37 रन पर 2 विकेट गिर गए। उसके बाद दीपक के 72 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
मऊ क्रिकेट एकेडमी ने 2 विकेट के नुकसान पर मात्र 16.3 ओवरों मे ही 121 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अंपायर अंतिम सिंह औरअमरीश साहनी रहे। स्कोरिंग यादवेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें