फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मिट्टी हटाने के विवाद में फावड़े से हमला कर गार्ड का कान काटा

विज्ञापन
फावड़े से हुए हमले में घायल राजेश यादव।
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चक मेहंदी स्थित निजी स्कूल के गार्ड राजेश यादव (55) पर बृहस्पतिवार को कहासुनी के बाद एक युवक ने फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा गार्ड का बायां कान कटकर लटक गया।
विज्ञापन

स्कूल के अन्य कर्मियों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। सुरक्षा गार्ड ने बताया कि स्कूल के गेट के पास मिट्टी गिरी है। सुबह करीब नौ बजे एक युवक आया और मिट्टी हटाने की बात कहने लगा।
उन्होंने कहा कि मिट्टी स्कूल के पास गिरी है, रास्ते का आवागमन बाधित नहीं है। इसी बात पर युवक फावड़ा लेकर आया और उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर पर न लगकर फावड़ा उनके कान पर लगा, जिससे कान कटकर लटक गया।
विज्ञापन

स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. शहीर ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से दो नामजद के विरुद्ध तहरीर मिली है। स्कूल गेट पर लगे सीसीटीवी का फुटेज मंगाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें