लॉकडाउन के बाद से दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के मातृ शिशु कलयाण उपकेंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण बंद था। डीएम के निर्देश के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद ब्लाक के विभिन्न जगहों पर संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
ग्राम सभा पनईल में एएनएम नीलम भारती ने टीकाकरण की शुरुआत की। तारनपुर में एएनएम कंचन भारती ने 21 बच्चों तथा 6 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान अहमद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान आशा संगिनी विनीता मिश्रा, आशा मंता देवी, लालमती, निरुपमा सिंह आदि रहीं।