फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जुलूस निकालकर इमाम हुसैन को किया याद

विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव में जुलूस में नौहाखानी करते  शिया समुदाय के लोग ।संवाद
विज्ञापन
मोहर्रम का चांद नजर आते ही जिले में गमगीन माहौल हो गया। हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में मजलिस और मातम का सिलसिला शुरू हो गया। शिया मुस्लिम समुदाय के घरों में मातमी सदाएं गूंजने लगीं। लोगों ने काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

शिया महिलाओं ने कर्बला के शहीदों की विधवाओं की याद में प्रतीक स्वरूप अपने हाथों की चूड़ियां तोड़कर शोक प्रकट किया।
मंगलवार की रात घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में चांद रात के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें उनकी कुर्बानी पर प्रकाश डाला गया और नौहाख्वानी की गई।
मसुमिया कदीम के इमामबाड़ों तथा अंजुमन सज्जादिया, मसुमिया, इमामिया और हुसैनी मिशन के तत्वावधान में अंजुमनों ने जुलूस निकाला। इस दौरान नौहाख्वानी और सीनाजनी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर पर काले परचम लहराए गए, जो शोक का प्रतीक हैं। यह अलम इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में स्थापित किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें