फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दिवस मनाएगा आईएमए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आईएमए की कार्यकारिणी समिति ने सभी पहलुओं पर विचार करने और डॉक्टरों की चिंता, नाराजगी एवं एकजुटता प्रदर्शित करने के तहत विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। सचिव डॉ. सीएस साहनी ने कहा कि आईएमए की सभी शाखाओं द्वारा देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा के विरोध में श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने कहा आईएमए देश के उन सभी 724 कोरोना योद्धा चिकित्सकों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी शहादत दी है। कहा कि बावजूद पिछले दो सप्ताह के अंदर असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य जगहों पर डॉक्टरों पर हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें कई डॉक्टरों घायल हो चुके है। महिला चिकित्सकों से भी अभद्रता की जा रही है। आईएमए ने केंद्र-प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के साथ केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल करने की अपील करते हैं।बताया कि चिकित्सकों पर हुए हिंसा के विरुद्ध देशभर में 18 जून को विरोध प्रदर्शित करने के लिए डॉक्टर काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काली रिबन, काली शर्ट पहनकर नाराजगी प्रकट करेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें