फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी में अवैध पटाखा गोदाम पर छापा, 3.20 लाख के 102 डिब्बे पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
घोसी के बड़ागांव में पुलिस द्वारा बरामद अवैध पटाखा:सोर्स पुलिस मीडिया
विज्ञापन
मऊ। दीपावली से पहले अवैध पटाखों का भंडारण कर बेचने वालों के खिलाफ घोसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घोसी कस्बा बड़ागांव में छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से करीब 3 लाख 20 हजार रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर घोसी पुलिस टीम ने कस्बा बड़ागांव में दबिश दी।पुलिस ने मौके से अब्बास निवासी बड़ागांव को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 प्रकार के 102 डिब्बों में रखे अवैध पटाखे बरामद हुए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 3,20,000 रुपये बताई जा रही है।बताया कि अभियुक्त बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बेच रहा था। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में थाना घोसी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें