फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से किया अभ्ज्ञद्रता, लेखपालों ने कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार की दोपहर में अमिला निवासी एक व्यक्ति ने लेखपालों से अभद्रता कर दी। इससे नाराज लेखपालों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा फिर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। चेताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। दोपहर तहसील सभागार में अजय यादव दूसरे लेखपाल साथियों के साथ राजस्व संबंधित कार्य कर रहे थे। इस बीच अमिला बाजार निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और अपने कार्य को जल्द करने का दबाव बनाने लगा। इंतजार करने के लिए कहने पर वह उलझ गया और मारपीट कर लेखपाल को घायल कर दिया। लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान पंकज चौहान, सुधाकर, अजय यादव, हेमंत सोनकर, रुद्रप्रताप यादव, आशीष वर्मा आदि सहित अन्य लेखपाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें