फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सडकों पर मलवा रखने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच नगर पालिका अब सख्त कदम उठाएगा। इसके तहत शहर की सड़कों व उसके किनारे कूड़ा फेंकने पर अब पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा अस्थाई अतिक्रमणकारियों को लेकर भी नगर पालिका अब ठोस कदम उठाने जा रहा है। नगर पालिका ऐसे लोग जो लोग खुले में कचरा डंप करते हैं उन्हें चिहिन्त कर जुर्माना वसूल करेगी। इसके साथ ही सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों पर भी नगर परिषद कार्रवाई करेगा। शहर को साफ सुथरा बनाने की कवायद में जुटे नगर पालिका ने किस मामले में कितना जुर्माना लगाया जाएगा, इसको लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनने के लिए नगर पालिका कई योजनाएं चला रहा है। इस योजनाओं के तहत घर-घर डस्टबिन का वितरण किया गया। इसके साथ नगर पालिका के 44 वार्डों में डस्टबिन रखने के साथ कंटेनर रखा गया है। साथ ही नगर पालिका का सफाई दस्ता रोजाना सुबह के समय डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जाता है। लेकिन इन व्यवस्था के बाद भी सड़कों तथा नालियों के साथ ही खाली स्थानों पर जहां तहां कूड़ा फेंकने से नगर पालिका के स्वच्छता अभियान पर असर पड़ रहा है। नगर पालिका ने इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव के अनुसार सड़क व नाली तथा इधर उधर कूड़ा कचरा फेंकने वालों से पांच सौ रुपया जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर बिल्ंिडग मटेरियल रखने वालों से एक हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कहा कि गंदगी फैलाने वाले तथा अस्थाई अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें