तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं को एंटी रोमियो की टीम ने शनिवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। एंटी रोमियो प्रभारी हेड कांस्टेबल हरेंद्र साह ने कहा कि यदि कोई महिलाओं और बालिकाओं का शोषण व उत्पीड़न करे तो इसकी शिकायत बेहिचक हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करानी चाहिए। छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के कई उपाय बताए। कहा कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाए तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1076 व 108 एवं 102 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय जायसवाल, प्रिंसिपल अजय सिंह, जितेंद्र सहित आदि लोग मौजूद थे।