स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिया बाजार में बृहस्पतिवार की रात हार्डवेयर की दुकान से चोर नकदी चुरा ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दर्ज कराई है।
बकरी गांव निवासी मनोज सिंह की पलिया बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोर छत के सीढ़ी के रास्ते दुकान के अंदर घुसे और कैश काउंटर में रखे 1.40 लाख रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी दुकान के मालिक को शुकवार की सुबह हुई। सीढ़ी से उतरते समय दुकान के अंदर एक कैमरे पर चोरों ने कपड़ा कपड़ा डाल दिया और कार्टून गत्ता ओढ़कर कैश काउंटर के पास पहुंचा और चाबी निकालकर कैश काउंटर में रखे 1.40 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कैश काउंटर के ऊपर लगे दूसरे कैमरे में चोरी की सारी घटना कैद हो गई। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, जांच की जा रही है।