घोसी तहसील क्षेत्र में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न गांवों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूरी कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की कृषि संबंधी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। एक जून से ऐसे किसानों को सभी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
उपजिलाधिकारी ने घोसी तहसील क्षेत्र के अमिला एवं पट्टी करमसेन गांव में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण किया। शिविरों में चिह्नित किसानों के फॉर्म भरने का कार्य भी किया गया और कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराई गई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार कानूनगो सुधाकर, लेखपाल धर्मेंद्र राय, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।