यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शनिवार को स्टेट ऑब्जर्वर को कई परीक्षा केंद्राेें पर अनियमितता मिली। इस पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष और स्ट्रांग रुम की ऑनलाइन माॅनीटरिंग करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रुम बनाया गया है। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य गड़बड़ी मिलने पर कंट्रोल प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट बनाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में कंट्राेल रुम प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। गत शनिवार को बोर्ड से नियुक्त स्टेट ऑब्जर्वर अनिल भूषण चतुर्वेदी और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। परीक्षा केंद्रों में कई अनियमितता मिली थी। बोर्ड के दिशा निर्देश पर कंट्राेल रुम में प्रत्येक शिफ्ट में कंट्राेल रुम मेें नियुक्त प्रभारी की तैनाती की गई है।बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टेट ऑब्जर्वर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा बंद होने याअनियमितता मिलने पर कंट्राेल रुम के प्रभारी जिम्मेदार होंगे। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित शिफ्ट के प्रभारी जिम्मेदार होंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि परीक्षा के दौरान निरीक्षण में परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ी मिलने पर कंट्राेल रुम में तैनात संबंधित शिफ्ट के कंट्रोल रुम के प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।