फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की तरफ से बांटी ईदी

विज्ञापन
घोसी में ईद पर जरुरममंदों में राहत सामग्री और कपड़े का वितरण करते घोसी सांसद प्रतिनिधि गोपालराय ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लॉक डाउन में गरीब जरूरतमंद लोगों को सांसद घोसी अतुल राय की तरफ से ईदी के रुप में कपड़ा, सेवई, ब्रेड, चीनी आदि सामान वितरित किए गए। सांसद के प्रतिनिधि गोपाल राय ने मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर गरीब और जरुरतमंदों को सामानों को वितरण किया। ताकि गरीब भी ईद मना सकें। गोपाल राय ने बताया कि अलीनगर, करीमाबाद, इंदारा, कोपागंज, अदरी, चमनबाजार के साथ करहां, सरवां, मोहम्मदाबाद गोहना, घोसी और सदर तहसील के जिला मुख्यालय पर रहने 1200 परिवारो को सांसद की तरफ से सामान बांटे गए। चूंकि लॉक डाउन के कारण बहुत से परिवारो के जीवन यापन पर असर पड़ा है। ऐसे में यह सामान मुहैया कराए गए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय, संजय सिंह, गोलू, अमित राय, अभिनव राय मौजूद रहे। घोसी : रविवार को राहत सामग्री और कपड़े प्रतिनिधि गोपाल राय के साथ पूर्व मंडल प्रभारी फैज आलम, राजविजय के नेतृत्व में नगर के करीमुद्दीनपुर, मदापुर, हुसैनपुरा मुहल्लों में जरुतमंदों के बीच वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें