फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजस्व मामलों को चिह्नित कर कराएं निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय सभागार में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिह्नित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में उनका निस्तारण किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी सिंह ने बताया कि 11 से 13 मार्च तक लघु फौजदारी मामलों की विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जबकि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नोडल अधिकारी एडीजे बाकर शमीम रिजवी, सीजेएम डॉ. केपी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें