नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को मऊ क्रिकेट एकेडमी (अलीनगर) और आइडियल क्रिकेट एकेडमी (दुल्लहपुर) के अंडर-14 खिलाड़ियों के बीच 30-30 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 9 रनों से हरा दिया।
मैच में मऊ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आइडियल क्रिकेट एकेडमी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
आइडियल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आजम ने 19 रन, शुभम ने 21 रन, रुद्र चौहान ने 46 रन, राम प्रताप यादव ने 15 रन और मोहम्मद सलीम ने 15 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत पूरी टीम 28 ओवरों में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मऊ के गेंदबाजों ने अतिरिक्त के रूप में 65 रन दिए।
मऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से अश्वनी और आसिफ ने 3-3 विकेट, अभिषेक यादव ने 2 विकेट तथा अंकित और सौरभ यादव ने 1-1 विकेट लिया। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही और उसने अपने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए।
अंकित प्रजापति ने 31 रन, सौरभ यादव ने 16 रन, शिवम यादव ने 33 रन, अश्वनी ने 13 रन, मिथुन ने 33 रन और आसिफ ने 16 रन बनाकर मैच जिताने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूरी टीम लक्ष्य से 9 रन पीछे रहते हुए 184 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके चलते आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 9 रनों से जीत लिया।
मैच में 15 रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले मोहम्मद सलीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग शेखर सरोज और बेलाल अहमद ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी रोहित राय ने निभाई।