मऊ। नवनिर्वाचित जिला पंचायत मनोज राय सोमवार को जिले के प्रथम नागरिक बन गए। जिला पंचायत परिसर में एक भव्य समारोह में उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने उन्हें पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के सभी 34 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के सभी क्षेत्रों में विकास की प्रतिबध्ता जतायी।
समारोह में जिला पंचायत के अपर मुुख्य अधिकारी अरविंद कुमार ने जिलाधिकारी से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को शपथ ग्रहण कराने का अनुरोध किया। दोपहर 12.25 बजे जिलाधिकारी ने मनोज राय को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद मनोज राय ने जिला पंचायत सदस्य कल्पनाथ, राजेश यादव, रोहित, नंदा लोहिया, सुभाष चंद यदुवंशी, पंकज कुमार, रामनगीना यादव, बबलू यादव, किरण सिंह, विजय शंकर यादव, संतोष चौहान, मनोज, जितेंद्र गोयल, गीता, अखिलेश राजभर, हुस्नआरा, इंद्रावती, गोविंद यादव, मोनिका राय, विनय कुमार, विंदु यादव, आरजू यादव, अनीता, जयभीम कुमार, अमरनाथ, रामदरश यादव, गीता, संतोष, अर्पिता राय, श्वेता कुमारी, विद्यावती, अमित कुमार, रीता एवं पुष्पा को शपथ दिलाया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और उनकी पत्नी नीतू राय ने सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले के ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, सोनी राज, राजेश कुमार, सरिता राजभर, पूजा मिश्रा के प्रतिनिधि, प्रदीप राय उर्फ राजू और डा. जेपी निषाद और पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शंकर यादव को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर मुुख्य अतिथि एमएलसी यशवंत सिंह सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, योगेंद्र राय, सुनील गुप्ता, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह बज्जू,संजय पांडेय, डिंपल जायसवाल, मुन्ना दुबे, हौसला उपाध्याय, अरविंद सिंह सभी प्रकोष्ठों मंडलों के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों नुपूर अग्रवाल, संगीता द्विवेदी को सम्मानित किया गया।समारोह का संचालन भाजपा नेता आनंद सिंह और बिहार से आए जय प्रकाश जिद्दी ने किया। गायक यशवंत सिंह और माही मृदुल तथा सलमाल घोसवी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने कहा कि अब नये जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले में विकास की चतुर्दिक बयार बहेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जिले की जनता ने मुझे जो गुरुतर जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पालन किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के जिले में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। खासकर पिछडे़ इलाकों में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे।
बैठक में किया गया समितियों का गठन:
मऊ। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर दो बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला पंचायत की पहली औपचारिक बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत की विभिन्न विकास संबंधी समितियों का गठन किया गया।