फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुझे तो परीक्षाओं ने लूटा टेस्टों में कहां दम था...

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने शायरी भी लिखी है। परीक्षक भी देखकर हैरान हो जा रहे हैं। हाईस्कूल विज्ञान में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि मुझे तो परीक्षाओं ने लूटा, टेस्टों में कहां दम था। मेरा सेंटर वहां था, वहां के अध्यापक दबंग थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जिले के चार केंद्रों पर मूल्यांकन हुआ। 2241 के सापेक्ष 1151 परीक्षकों ने 49952 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने जाने वालों पर एलआईयू नजर रख रही थी।
संयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने तालीमुद्दीन इंटरमीडिएट काॅलेज का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों से लगातार अनुपस्थित चल रहे परीक्षकों की सूची तलब किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी।
संयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित अन्य मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना था कि मूल्यांकन कार्य के लिए लगाए गए परीक्षक लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उप नियंत्रकों से सूची मांगी गई है। अनुपस्थित परीक्षकों के खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें