कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी महिला ने गोरखपुर जिले निवासी अपने पति और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज उत्पीड़न के साथ दूसरी शादी के लिए उसे घर से बाहर निकाल दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार दोस्तपुरा निवासी पूजा सोनकर ने बताया कि उसकी शादी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी रवि सोनकर पुत्र नंदलाल से हुई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल आने के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर पति रवि ,ससुर नन्दलाल, सास रमावती, देवर सूरज व चचिया ससुर संतोष प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करने लगे। जब इसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी, तो उसने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ससुराल वालों को कोई असर नहीं पड़ा। आरोप लगाया कि इस मामले में जब पंचायत हुई तो इन लोगों ने उसके पिता से मारपीट भी कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज के साथ उसका पति दूसरी शादी करने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा है।