फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की दवा लेने जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। दरगाह मोड़ के पास सोमवार की शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पलकधारी राम (80) निवासी गोफा गांव अपनी बीमार पत्नी कलावती की दवा लेने के लिए घोसी के लिए निकले थे। घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरगाह मोड़ के पास दोहरीघाट की तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पलकधारी राम की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें