फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी से रंगदारी मांगने पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के दवा व्यापारी को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मोबाइल नंबर की काल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के फरीदपुर मोहल्ला निवासी प्रेम नाथ प्रजापति की करहां रोड पर मेडिकल की दुकान है। घटना 18 अक्तूबर की है। व्यापारी के मोबाइल पर फोन कर खुद को कुख्यात बदमाश कुंटू सिंह बताने वाले तथा कथित बदमाश ने व्यापारी से तीन लाख की मांग की। पीड़ित व्यापारी ने डर से मोबाइल काट दिया तो एक बार फिर से बदमाश ने दूसरे नंबर से फोन किया और 3 लाख पहुंचाने की धमकी दी।
डर के मारे दुकान संचालक ने अपना मोबाइल को ऑफ कर दिया। दूसरे दिन सुबह फिर से नए नंबर से फोन कर बदमाश ने तीन लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तीन अज्ञात मोबाइल नंबर का हवाला देते हुए मुकदमा दर्ज किया। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि दवा व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी नंबरों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें