फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एक ही कमरे में साथ सोए दंपती, सुबह पति की लाश देख निकल गई चीख; उठे सवाल- आखिर क्यों लगाया फंदा

Sat, 08 Feb 2025 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ के कटघरक्याम गांव में युवक के फंदा लगाए जाने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसी कमरे में मिली थी लाश, बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कटघरक्याम गांव निवासी युवक का शव उसके कमरे में पंखे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को शनिवार की भोर में उठने पर हुई। उसकी चीख-पुकार सुन आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गोविंद यादव (27) पुत्र रामा यादव के रूप में हुई। गोविंद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह एक माह पहले ही अपने गांव कटघरक्याम गांव आया था।

उसकी पत्नी नीरज ने बताया कि गोविंद रोज की तरह खाना खाकर शुक्रवार की रात अपने कमरे में सोने चला गया। वह भी घर का काम खत्म करने के बाद उसी कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन


शनिवार की भोर में उठी तो देखा कि उसका पति का शव पंखे पर गमछे के सहारे लटक रहा है। वहीं, इस संबंध में एसओ चिरैयाकोट योगेश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें