फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रेलवे के चहारदीवारी निर्माण के विरोध में जुटे सैकड़ों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना /वलीदपुर । रेलवे स्टेशन के सामने कबीराबाद मोहल्ला की नई आबादी के सामने रेलवे की ओर से चहारदीवारी बनवाने का स्थानीय नागरिकों ने विरोध किया है। बुधवार को जैसे ही निर्माण के लिए जेसीबी पहुंची मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। लोगों ने बताया कि यहां पहले से ही मकान बने हुए हैं। कम से कम तीन मीटर जमीन छोड़कर चहारदीवारी बनाई जाए। वहीं रेलवे इसे अपनी जमीन बताकर एक इंच भी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। बुधवार को सैकड़ों लोगों के जुटने और चहारदीवारी का विरोध करने की सूचना पर आरपीएफ और पुलिस पहुंची। मामले को उच्चाधिकारियों का अवगत कराया गया है। ग्रामीणों के विरोध पर अभी पिलर लगाने की कार्रवाई बंद है।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के कबीराबाद मुहल्ले में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने नई आबादी है। यहां कई वर्षों से सैकड़ों लोग मकान बनाकर रहते हैं। रेलवे फाटक पर कई दुर्घटनाएं होने के बाद रेलवे अपनी जमीनों को चिह्नित कर चहारदीवारी बनाने जा रही है। गत तीन-चार दिनों से पिलर लगाकर चहारदीवारी बनाई जा रही है। इस बीच स्थानीय निवासियों ने घर के सामने कम से कम तीन मीटर जमीन छोड़ने की मांग की। बुधवार को सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और विरोध करने लगे। सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक डायमंड, अनमोल साहू, बुद्ध विहार से जुड़े सैकड़ों लोग आ गए। लोगों ने रेलवे अधिकारियों को मौका पर बुलाने तक चहारदीवारी निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने महकमे के बड़े अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सैकड़ों लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें