फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एलटी तार पर गिरा एचटी तार, शॉर्ट सर्किट से मवेशी मरा, कई घरों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहुवारी गांव में शनिवार सुबह लगभग 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन अचानक 400 वोल्ट के तार पर गिर गई।
विज्ञापन

इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई जगहों पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने लगा। पूरे गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। इस घटना से ग्रामीणों के घरों में लगे टीवी, पंखे, फ्रिज समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए।
शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के दो घरों में आग भी लग गई। जितेंद्र यादव के घर के बाहर बंधी भैंस करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मदन यादव के घर में लगी आग से बेड, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी, लेखपाल सर्वेश कुमार व वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने और लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें