फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे थमेगा कोरोना संक्रमण, जब जांच में करने में की जा रही है लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसको लेकर जागरूकता न तो लोग दिखा रहे है न ही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार। ऐसी लापरवाही सोमवार को महिला जिला अस्पताल में देखने को मिली। जहां कोविड जांच कराने पहुंचे संदिग्ध मरीज इधर उधर परेशान होते रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल में भी अलग से जांच केंद्र बनाकर कोविड की जांच होती है। सोमवार को इसी क्रम में कोविड की जांच कराने जब कई संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंचे तो वहां जांच न होने पर परेशान रहे। इस दौरान संदिग्ध मरीजों ने जांच कराने को लेकर अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की, बावजूद जांच नहीं की गई। कोपागंज ब्लाक के देवकली विशुनपुर निवासी युवक ने बताया कि वह अपनी मां के जांच कराने के लिए अस्पताल आया। जहां जांच न होने पर वह जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराया। जहां जांच में उसकी मां संक्रमित मिली। वहीं भीटी निवासी युवक ने बताया कि वह भी जांच कराने पहुंचा था, लेकिन जांच न होने पर वह बैरंग लौट गया। इस बाबत सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा ने बताया कि कोविड-19 की जांच की जा रही है। सोमवार को 12 बजे तक कई संदिग्ध मरीजों की जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें