फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना पर हो जाएं गंभीर

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
विज्ञापन
 लाभार्थीपरक योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैैठक ली।  बैठक को संबोधित करते हुए  जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि   शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, स्टार्ट इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें लगाए गए अधिकारी किसी भी दशा में लापरवाही न करें। संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि हर ग्राम पंचायत में एक सर्वेक्षक को नियुक्त करना है।  जिसमें रोजगार सेवक और सफाई कर्मचारी को नियुक्त के निर्देश दिए। जनपद स्तरीय अधिकारियों को ब्लाक स्तर पर पर्वेक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया।  किसी भी दशा में पात्र लाभार्थी छूटने न पाए। जो भी नोडल अधिकारी लगाए गए हैं वे पात्र लाभार्थी की फीडिंग अवश्य करा लें।
विज्ञापन


बैठक में पालिथीन प्रतिबंध पर विशेष ध्यान देने तथा 15 जुलाई से बंद करने के अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें शहरी क्षेत्रों में अधिकारी औचक निरीक्षण कर पालिथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया  कि पालिथीन को रोकने के लिए खंड विकास अधिकारी अपने स्तर से समूहों को प्रेरित करें कि कपडे, जूट, पेपर के थैले बनवाएं।

 इस दौरान एडीएम, सीडीओ, सीएमओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभागीय निदेेशक सामाजिक वानिकी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी सहित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें