फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर में लगी आग, बाइक नगदी समेत गृहस्थी का तीन लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन के गुरुम्हा गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। जिसमें बाइक, नगदी और तीन लाख रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दो घंटे की मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन घर में कुछ नहीं बचा। गुरुम्हा निवासी श्रीराम बुधवार को काम पर गया था। परिजन घर में ही थे। दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक लपटें उठती देख परिजन घबरा गए और बाहर भागकर जान बचाई। धुंआ उठता देख ग्रामीण वहां इकट्ठा हुए और बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि बढ़ती ही चली गई। दो घंटे की मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा गेहूं, चावल, एक बाइक, तीन बक्सा, बेड, एक बाइक, दो रुपये नगदी, कपड़ा सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन

-

मड़ई में लगी आग, दो लाख का सामान जला

तस्वीर के साथ

सूरजपुर। मधुबन के बंधनपुर में पोखरे पर एक घर में शॉर्ट सर्किट से बुधवार सुबह 10 बजे आग लग गई। जिसमें तीन मड़ई में रखा हजारों रुपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मड़ई में बंधी भैंस और एक पड़िया भी आग की चपेट मे आने से झुलस गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चकऊथ असना मार्ग स्थित बंधनपुर पोखरा के पास रामप्रवेश यादव घर बनाकर रहते हैं। सुबह 10 बजे के करीब पूरा परिवार भोजन करके आराम कर रहा था। घर से धुआं उठता देख पड़ोसी चिल्लाने लगा। देखते ही देखते धुंआ भयंकर आग का रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों के घंटों अथक प्रयास से आग बुझाने में सफल हुए। जबतक आग पर काबू पाया जाता इससे पहले तीन मड़ई, दो साईकिल, एक मोटरसाइकिल, तीन चारपाई, बिस्तर, कपड़े, भूसे में रखा पांच क्टिवंटल गेहूं आदि जल कर नष्ट हो गया। वहीं मड़ई में बांधी गई भैंस पाड़ी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल गोविंद यादव, कानून गो प्रभाकर उपाध्याय नुकसान का अगलगी में हुए नुकसान का आकलन किया।

-

रिहायशी मड़ई में आग, दो लाख का सामान जला

कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोटवा कोपड़ा के मुस्तफाबाद में बुधवार सुबह रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपये का नुकसान हो गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते मड़ई सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कोटवा कोपड़ा गांव के मुस्तफाबाद निवासी राजेंद्र यादव की रिहायशी मड़ई में बुधवार बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटे उठती देख ग्रामीण दौड़े। बाल्टी में पानी लेकर दौड़े। काफी प्रयास के बाद भी आग नहीं बुझ सकी। इस घटना में एक बाइक, एक साइकिल, 40 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, एक नथिया, सोने की एक चेन, पंखा, 10 क्विंटल गेहूं, चावल सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सक्रियता से पशुओं को बाहर निकाला जा सका। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन


-

पशु बाड़े में लगी आग, 12 मुर्गियां और बकरी जली

रतनपुरा। मुर्गी और बकरी पालन केंद्र में बुधवार शाम 4 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ राख में तब्दील हो चुका था। इटैली ग्राम पंचायत के उत्तरी सिवान में नवल किशोर श्रीवास्तव मुर्गी पालन बकरी पालन केंद्र विगत एक साल से चला रहे हैं। शाम 4 बजे लगी आग में लगभग एक दर्जन बकरियां, तीन दर्जन मुर्गियां टुल्लू पंप, मुर्गी दाना, चौकी, भूसा एवं पालन केंद्र पूरी तरह जल गया। गांव से कुछ दूरी पर होने के नाते जब नवल किशोर श्रीवास्तव ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। गनीमत थी कि आग आगे नहीं बढ़ पाई। आगजनी से नवल किशोर का लाखों का सामान राख हो गया। इसी मुर्गी पालन केंद्र के माध्यम से अपने परिवार की जीविका चलाने वाले नवल किशोर के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।



आग में कार जलकर राख

इंदारा। कोपागंज के बाड़ा गांव के कटबनियां पुरवे में बुधवार शाम 4 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में फेंकू यादव पुत्र स्वर्गीय गुड्डू यादव का एक कार, दो झोपड़ी, कई हरे पेड़ जल कर राख हो गए। ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें