चिरैयाकोट। करमी ट्यूबेल चट्टी पर स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समेन को मंगलवार रात चार लोगों ने शराब न देने पर पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर पलिया गांव निवासी सुभाष यादव पुत्र रामू यादव ने बताया कि वह करमी ट्यूबेल चट्टी पर स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समेन है। मंगलवार रात 10 बजे ग्राम रुकुमजालिब निवासी शिवचंद यादव, सत्यानंद यादव , मनीष यादव और शशिकांत यादव देर शाम होने के कारण बंद हो चुकी दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन सुभाष यादव से शराब मांगने लगे। जब वह शराब देने से इनकार किया तो चारों ने गालीगलौज कर विरोध करने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।