मऊ। नगर के दो हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमों ने सर्वे किया। टीम ने 606 घरों का सर्वे करते हुए 3539 लोगों की जांच की। जांच में न कोई बाहरी व्यक्ति मिला और न ही संदिग्ध। सुबह महमूदपुरा हॉटस्पॉट में डॉ. एमए खान के नेेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। टीम ने 359 घरों का सर्वे करते हुए 2091 लोगों की जांच की। टीम में अर्बन कोर्डीनेटर देवेंद्र यादव, बाला साहेब, कबीर आलम, सिंपा राय, सरोज पांडेय, सरोज कुमारी, साधना कुमारी, सुमन यादव आदि मौजूद रही। वहीं, दूसरे हॉटस्पॉट सहादतपुरा में डॉ. अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में छह टीमों ने 247 घरों का सर्वे करते हुए 1448 लोगों की जांच की। जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला। टीम में प्रवीण, प्रमोद दुबे, माया यादव, मंजू यादव, कुसूम, कृष्णा राय आदि मौजूद रही।