फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यो में अनियमितता का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के छपरा धूसर गांव में चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम लालबाबू दुबे को पत्रक सौंपा। पत्रक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन के निर्देश के बावजूद गांव के चकमार्ग का निर्माण मनरेगा मजदूरों से ना करवा कर जेसीबी मशीन द्वारा करवा लिया गया। वहीं मौजा कुसंडा में खड़ंजा निर्माण में दोयम दरजे के ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर एसडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी दोहरीघाट को मामले की जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। पत्रक सौंपने वालों में संजय कुमार, कमलेश कुमार, किशोर, दसई, विनोद कुमार, विजय, शिवकुमार, सचिन, अशोक, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें