फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हुई आठवें हॉट स्पॉट में स्क्रीनिंग के साथ जांच

विज्ञापन
फतेहपुर में कोरोना पाजिटीव केस मिलने के बाद हाटस्पाट बनाए जाने के बाद की गई बैरिकेटिंग,तैनात पुल? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बने मधुबन तहसील क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव गांव को आज आठवां हॉट स्पॉट बनाया गया। इस दौरान गांव के चार सौ मीटर के दायरे में बैरीकेडिंग कर ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरु की। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यों की 11 टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। जिले में बरवक्त कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 22 है। इसमें एक मरीज ठीक हो चुका है। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 है। इस तरह से जिले में सात हॉट स्पॉट थे। बृहस्पतिवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसमें से एक मधुबन तहसील क्षेत्र के धरमपुर गांव का, जबकि दूसरा फतेहपुर मंडाव गांव निवासी है। धरमपुर गांव का पॉजिटिव मिला युवक पहले से फैसेलिटी आइसोलेशन में रखा गया था। लेकिन फतेहपुर मंडाव का ब्लाक निवासी युवक घर पर ही था। इसके चलते फतेहपुर मंडाव गांव को शुक्रवार को आठवां हॉट स्पॉट बनाने की कवायद शुरु की गई। जबकि जांच रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार की शाम को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को उसके घर से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में जांच करने के लिए पांच सदस्यों की 11 टीमें लगाई गई। जिसने सात हजार आबादी वाले फतेहपुर मंडाव गांव पहुंचकर लोगों की जांच और स्क्रीनिंग शुरु की। गांव में कुल 1363 मकान हैं। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लोगों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। साथ ही हॉट स्पॉट बनाकर गांव के मुहाने पर पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें