फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे सिलिंडर में विस्फोट, टला हादसा

विज्ञापन
हलधरपुर थाने के उमरपुर गाँव स्थित मकान में छोटा गैस सिलेंडर फटने के बाद बिखरा सामान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति के घर पांच किलो के घरेलू गैस सिलिंडर में विस्फोट हो जाने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रहा कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान लगी आग से घर में रखे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना उस समय हुई जब महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही थीं और अचानक उसमें विस्फोट हो गया। महिलाओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। उमरपुर गांव निवासी अशोक राम के घर खाना बनाने के लिए छोटा पांच किलो के घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह परिवार की महिलाएं खाना बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में रिसाव होने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते सिलिंडर में विस्फोट हो गया और आग लग गई। अचानक हुए इस घटना से घर में अफरा तफरी मच गई और महिलाएं चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग खड़ी हुई। उधर विस्फोट की आवाज से पासपड़ोस के लोग भी उक्त घर की ओर दौड़ पड़े और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से घर में रखे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए थे। महिलाओं के बाहर निकल जाने से कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें