फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो दिन पहले चस्पा नोटिस को फाड़कर खेत में चल रहा था अस्पताल, सील; सीएफएल लगाकर होता था ऑपरेशन

Fri, 12 Sep 2025 07:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में उस अस्पताल को चलाया जा रहा था, जिस पर नोटिस चस्पा की गई थी। पूछताछ में संचालक ने बताया कि दो साल से इसका संचालन हो रहा था। यहां सिजेरियन डिलीवरी की मोटी रकम ली जाती थी।
विज्ञापन
अस्पताल काे सील करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau: फतेहपुर स्थित मंडाव सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में दो टीम ने मर्यादपुर स्थित खेत में संचालित एक अस्पताल पर छापेमारी की। इस अस्पताल में एक महिला मरीज भर्ती मिली, जिसका बीते मंगलवार की देर शाम आपरेशन कर प्रसव कराया गया था।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात है कि जिस दिन बिना संचालित अस्पताल में यह ऑपरेशन हुआ, उसे दोपहर में इसी सीएचसी की टीम ने अस्पताल संचालित न करने के संबंध में नोटिस चस्पा किया गया था। इससे पहले इस अस्पताल के संचालक को रंगेहाथ पकड़ने को लेकर स्वास्थ्य टीम ने अपने चार पहिया वाहन के बजाए दो पहिया से निकली, जहां एक किमी पहले बाइक को छोड़कर पैदल पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने इसके अलावा चार अस्पतालों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की।

Trending Videos

कर्मचारियों में हड़कंप

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मर्यादपुर में बिना पंजीयन के संचालित आरूषी अस्पताल पर बीते मंगलवार को चस्पा नोटिस को फाड़कर यहां फिर से नियम को ताक पर रखकर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

इसके बाद उनके नेतृत्व और एचईओ दिनेश कुमार के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई, जिसमें एक टीम सबसे पहले बाइक से रवाना हुई है, जहां बाइक को अस्पताल से करीब एक किमी पहले ही छोड़कर यहां टीम पहुंची थी।यहां बेल्थरारोड की एक महिला भर्ती मिली, उसके साथ मौजूद महिला अंटेडर ने बताया कि उसका बीते मंगलवार की देर शाम ही आपरेशन कर प्रसव कराया गया है।

अफसरों ने लगाई संचालक की क्लास

संचालक अमरजीत यादव द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया गया, न ही नोटिस को फाड़ने के बारे में सटीक जानकारी दी गई। बताया कि इस अस्पताल के रजिस्ट्रर की जांच में कई आशा कार्यकर्ताओं का नाम दर्ज होना मिला है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि बिना पंजीयन के संचालित निजी अस्पतालों में कुछ आशा कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से यहां मरीज को बहला फुसलाकर भेजा जा रहा है। 

बताया कि महिला मरीज को इस अस्पताल से फतेहपुर मंडाव सीएचसी शिफ्ट कर अस्पताल को सील कर दिया गया। इसी क्रम में चार अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया, जबकि कई अस्पताल संचालक तो उनके पहुंचने से पहले ही अस्पताल को बंद कर फरार हो गए थे।

अस्पताल में भर्ती महिला को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए। - फोटो : अमर उजाला
थियेटर में ऑपरेशन लाइट की जगह सीएफएल का लैंप
सील ऑपरेशन में बकायदा आपरेशन थियेटर तक बना हुआ था, यहां ऑपरेशन लाइट के जगह सीएफएल का प्रयोग होता मिला। बताया कि इसी रोशनी में आपरेशन होता है। अस्पताल में एक वार्ड भी बना मिला जिसमें छह बेड लगे हुए थे, जबकि दूसरे कमरे में कई बेड के कुलपूर्ज रखे गए थे।

इस अस्पताल में खुद का बिना पंजीयन के संचालित एक मेडिकल स्टोर भी मिला।संचालक ने बताया कि टीम के आने की सूचना उसे आज भी थी, लेकिन वह उम्मीद लगाकर बैठा था कि टीम चार पहिया से आएगी, जिससे उसके मुखबिर पहले ही अर्लट कर देंगे। लेकिन पैदल आने के चलते उसे भनक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दो साल से संचालित हो रहा था अस्पताल, अब तक कर चुका है बीस से ज्यादा ऑपरेशन
जिस आरूषी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया, वह दो साल से नियम को ताक पर रखकर संचालित हो रहा था। संचालक अमरजीत यादव ने बताया कि वह नर्सिग का कोर्स करने के बाद 2006 से ही अस्पताल संचालन कर रहा है। यहां वह बीते दो साल से अपना भवन बनाकर संचालन कर रहा था, अब तक उसके अस्पताल में बीस से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन किया जा चुका है।

बताया कि ऑपरेशन के लिए वह जिला मुख्यालय से एक डाक्टर को बुलाता है जो कि तीन से चार हजार की राशि लेता है। वहीं, उसके अस्पताल में मरीज पहुंचाने पर दलालों को बीस फीसदी का कमीशन दिया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें