फतेहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के श्रीदुर्गा जी जनता शिक्षा संस्थान टमठा में सोमवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के 50 बुजुर्गों को अंगवस्त्रम और फल देकर सम्मानित किया। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार धनगर ने कहा कि आज गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।इस दौरान राम सेवक, प्रधानाचार्य छोटेलाल यादव, रामकेवल धनगर आदि मौजूद थे।