फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान इण्टर कालेज दुबारी में सम्मानित की गईं छात्राएं। - फोटो : mau
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में श्रेष्ठ अंक पाने वाले विद्यालय के टॉप 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य देव भाष्कर तिवारी ने प्रतिभाशाली छात्रों को माल्यार्पण कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।
विज्ञापन


 कहा कि हाई स्कूल की छात्रा अर्चिता गुप्ता ने 91.7 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में टाप 5 में स्थान बनाया है। स्कूल में कुल 319 छात्रों ने परीक्षा दी थी तथा सभी 319 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिसमें से 110 छात्र  सम्मान सहित(75% के ऊपर) उत्तीर्ण हुए हैं। अन्य सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाया।  जनपद के टॉप टेन में पांचवा स्थान बनाने का गौरव केवल एक मात्र अनुदानित/ एडेड विद्यालय डीएवी इंटर कॉलेज मऊ ही है। उन्होंने सभी गुरुजनों एवं सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

12वीं की परीक्षा में मोहम्मद आबिद ने 407 अंक प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया है। 12वीं का परिणामशत प्रतिशत रहा है। मेघावी छात्रों में अर्चिता गुप्ता एवं मोहम्मद आबिद के अलावा बुशरा एकराम 540, उत्कर्ष पांडे 524, अन्नू गुप्ता 528 , सलोनी 520,गहना वर्मा 518, डिंपल भारती 514, नूर फातिमा 513, सब आफरीन 510 सहित दर्जनों छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, अरविंद कुमार त्रिपाठी, भीष्म यादव, मनोज सिंह, रामसागर वर्मा, शरद पांडेय, अनिल कुमार विमल, बृजेश राय, मुनेंद्र सिंह,  शैलेंद्र कुमार यादव,  शैलेंद्र चौरसिया,  प्रसून लता सिंह, सुमित राय, डॉक्टर कंचन लता पांडेय, रशीदुद्दीन, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि उपस्थति रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें