मृतक होमगार्ड, राम सरीख यादव - फाइल फोटो
रानीपुर। थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर छुट्टा पशु से बाइक टकराने से होमगार्ड रामसरीख यादव (54) की मौत हो गई। वह रानीपुर थाना में तैनात थे। बेटे अरविंद यादव की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
अरविंद यादव ने बताया कि उनके पिता होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार की शाम किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना गए थे। शाम को करीब छह बजे घर लौट रहे थे। भुसुवा के पास सर्विस लेन पर पहुंचे थे कि अचानक छुट्टा पशु सामने आ गया। बाइक टकराने के बाद घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पिता को घायलावस्था में उन्हें किनारे किया और सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात लगभग 11:35 बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उनके परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।