फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1231 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 35 अति संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
होली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले के बारह थानों में शांति समिति की बैठक में त्योहार भाईचारे और शांति से मनाने की अपील की जा रही है। वहीं जिले की 1231 जगहों पर होलिका दहन की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इस बार 35 अति संवेदनशील जगहों पर जलने वाली होलिका को शामिल किया है। पुलिस ने इन जगहों पर पुलिस जवानों के अलावा हर होलिका स्थल के पास एक क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखने की योजना तैयार की है।
साथ ही पल पल की निगरानी को लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी खुद पुलिस के बड़े अधिकारी करेंगे।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि जिले में बारह थाना क्षेत्र में इस बार 35 अतिसंवेदनशील जबकि 132 स्थलों संवेदनशील की श्रेणी में रख कर विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

35 अतिसंवेदनशील होलिका में से घोसी में 15, दक्षिण टोला में 7, चिरैयाकोट में 4, मुहम्मदाबाद गोहना में 3 और हल धर पुर में 2 और मधुबन में 1 हैं। संवेदनशील की संख्या सबसे ज्यादा 67 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें