फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने 24 गोवंशीय पशुओं को पकड़ा

Thu, 12 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी चट्टी के निकट मंगलवार की रात एक डीसीएम से वध को जा रहे 24 गोवंशीय पशुओं को पकड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं ने दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। डीसीएम में छह पशु मृत मिले।
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी की तरफ से एक बिना नंबर की डीसीएम बलिया मोड़ की तरफ जा रही थी।


 डीसीएम में गोवंशीय पशु लदे हुए थे। एक होटल के निकट हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डीसीएम को दौड़ाकर पकड़ा। डीसीएम में बैठे संजय यादव  एवं परमानंद यादव निवासी शाहगंज जिला जौनपुर को पकड़कर बैल सहित पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें