फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पोल से टकराया, किनारे बैठा युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेेत्र के दुबारी के पास रविवार की सुबह बेकाबू ऑटो सड़क किनारे बिजली खंभे से टकरा गया। बिजली के खंभे से टकराने से ऑटो सवार एक युवक घायल हो गया। युवक को आस पास के लोगों ने सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भदोही जिला निवासी इकलाख (25) पुत्र कालू दुबारी कस्बा में नाक कान छेदने का काम करता है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह मधुबन आने के लिए ऑटो में सवार था। अभी वह ऑटो से दुबारी शिव मंदिर के पास पहुंचा था कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में इकलाख घायल हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। उधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एकलाख को फतेहपुर मंडाव सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां चिकत्सिकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें