फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लूट के मोबाइल और तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के रौंदा भगवानपुर गांव के पास से बृहस्पतिवार की रात लूट के मोबाइल और अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस रौंदा भगवानपुर गांव के पास पुलिया से 100 मीटर पहले ही हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के चकिया की बारी निवासी अकबर बताया।
तलाशी में उसके पास से दोहरीघाट थाना क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल, अवैध तमंचा और कारतूस मिला। बताया कि थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी राणा यादव की तहरीर पर 24 अगस्त 2024 में इसके खिलाफ मोबाइल लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें