आजमगढ़ तिराहे पर पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता।
मऊ। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरूद्घ नारेबाजी किया। साथ ही पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के साथ आतंकवाद का पुतला दहन किया।
जिला मुख्यालय पर आजमगढ़ मोड़ पर जुटे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फुंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमरनाथ हमले की सिर्फ निंदा करने से काम नही चलेगा। अब कार्रवाई करने की जरूरत है। बोले पाकिस्तान के आतंवाद से यदि भारत की धार्मिक यात्राएं प्रभावित हो रही है। तो हमें उन्हे मुंहतोड़ जबाब देना होगा। विरोध प्रदर्शन में रामकृष्ण भारद्वाज, शैलेंद्र सिंह तोमर, प्रवीन सिंह, मनोज जायसवाल, भानु प्रकाश पांडेय, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहें। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार अमरनाथ यात्रियों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित कार्यालय पर बैठक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों के विरूद्घ सख्त कदम उठाने की मांग किया।बैठक में रामदरश यादव,अनिल विश्वकर्मा,सुभाष सैनी, विनोद गुप्ता,साहब सिंह, अभिषेक पाठक,उपेन्द्र सिंह, सुधाकर यादव आदि लोग उपस्थित रहें।