फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू जागरण समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका कार्यालय में विकास कार्य में जारी कमीशनखोरी, धन का बंदरबाट को लेकर था। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समिति ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद प्रशासन पर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि विकास के लिए आए सरकारी धन का बंदर बाट किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा कराए गए समस्त कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
वहीं प्रांत संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि नगर पालिका की जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा नहीं उतर रही है। बिना रिश्वतखोरी और सुविधा शुल्क के बिना आम जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर हिंदू जागरण समिति आर्यन सिंह, बृजेश सिंह पटेल, अमित कुमार वर्मा, रोशन सोनी, राज श्रीवास्तव, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें