फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी लापता!: अब्बास अंसारी के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग

Mon, 11 May 2026 05:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में हिंदू जागरण मंच ने अब्बास अंसारी की तस्वीर और विधायक जी लापता लिखा बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि विधायक बनने के बाद से ही अब्बास अंसारी लापता हैं। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अब्बास अंसारी की प्रतीकात्मक गुमशुदगी दर्ज करने की मांग को लेकर थाना सरायलखंसी प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। साथ ही सदर विधायक की तस्वीर के साथ लापता अब्बास अंसारी लिखी पोस्टर हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मऊ विधानसभा की जनता ने भारी समर्थन देकर अब्बास अंसारी को अपना जनप्रतिनिधि चुनकर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भेजने का काम किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही विधायक अब्बास अंसारी मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार लापता हैं। 

कहा कि जनता की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्रीय जनता सड़क- बिजली और शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, सफाई जैसे मूलभूत समस्याओं से परेशान है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


वहीं रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि मऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता को अपने जनप्रतिनिधि से सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। जनता की अपने प्रतिनिधि से अपेक्षा होती है कि वह समय-समय पर क्षेत्र में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करे।

इस मौके पर प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता, अमित वर्मा, रविशंकर गुप्ता, रवि सोनी, आर्यन सिंह, योगेंद्र प्रजापति, आदित्य रंजन सिंह आदि कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें