सूरजपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के चकऊथ स्थित हनुमान मंदिर से नवरात्रि के प्रथम दिन हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा
निकाली। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी एवं संयोजक रिंकू गोस्वामी के नेतृत्व निकली शोभायात्रा परिखापुर शिव पंच मंदिर, रसूलपुर स्थित शिव मन्दिर, बेलौली धाम स्थित लक्ष्मण जी महाराज मंदिर, कोरौली स्थित दुर्गा माता मंदिर पहुंची। दर्शनोपरांत दोहरीघाट नगर क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए राम-जानकी मठिया मंदिर, रामघाट स्थित हनुमान मंदिर, तदोपरांत गोठा में स्थित मंदिर में दर्शनोपरांत कुसुम्हा नहर होते हुए मादी सिपाह कोयल मर्याद भवानी माता मंदिर में दर्शनोपरांत अमिला नगर होते हुए थानीदास मोड़ से मुहम्मदपुर मार्ग होकर दरगाह कस्बा सहित विभिन्न मंदिरों पर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी दिग्विजय राय, जिला मंत्री अजय राय, दिलीप सिंह, हनुमान, पंकज मद्धेशिया, उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह, राजू विश्वकर्मा, मनोज कुमार, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप प्रजापति, विनय साहनी अखिलेश मल्ल, संजय बाबा नीरज साहनी, अशोक राजभर, अन्नु गोस्वामी, श्रीराम सोनकर, सत्येन्द्र कुमार, मल्लू मिश्रा आदि शामिल रहे।