फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने की शैलपुत्री की पूजा, राम और शिव की निकाली झांकी

विज्ञापन
घोसी नगर में भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस में शामिल हिन्दु युवा वाहिनी व युवा ध? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय नवसंवत्सर के पहले दिन लोगो ने अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराने के साथ एक दूसरे को भारतीय नववर्ष की बधाई दी। हिंदू संगठनों ने जुलूस निकाल कर नववर्ष की बधाई देने के साथ सबके कल्याण की कामना की। नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन कर लोग व्रत रहे। हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में लोगों ने धरौली मोड़ से गाजे-बाजे के साथ हाथों में भगवा ध्वज लेकर बड़ागांव मोड़, पकडीमोड, बस्टेशन, तहसील होते हुए मझवारामोड़ तक जुलूस निकाल कर लोगों को भारतीय नववर्ष की बधाई देने के साथ विश्वकल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रेमसागर निषाद, महावीर विश्वकर्मा, अनुपम विश्वकर्मा, सुनीत विश्वकर्मा, गुड्डन श्रीवास्तव, पुजारी, रंजीत, अंकित मिश्रा, आशीष ठठेरा, प्रदीप वर्मा, हिमांशु, गोपाल पटवा, उपेंद्र कन्नौजिया, अनिल राजभर, रत्नेश शर्मा, अजय साहनी, अशोक चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल घोसी के प्रांगण में युवा धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवरात्र के पहले दिन युवा धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा हाथी, घोड़े, गाजे-बाजे के साथ एवं भगवानंद श्री राम एवं भगवान शिव की झांकी के साथ यात्रा मझवारा मोड से निकल कर नगर के मधुबनमोड़ तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग रहे। यात्रा में युवा धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल सिंह एवं उपाध्यक्ष अंकित पांडेय, सरंक्षक-रामायणी विनय दास भक्तमाली अयोध्या, पूर्व विधायक विजय राजभर, आरएसएस जिला प्रचारक राजीव नयन, भुवेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें