फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से और व्यापक हुआ हिंदी का दायरा

Wed, 14 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
हिन्दी दिवस पर केंद्रीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य डाॅ.बी राम और मौजूद छात्राएं।
विज्ञापन
हिंदी दिवस के अवसर पर कंधेरी स्थित दूरदर्शन केंद्र पर हिंदी दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया। 28 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बुधवार को डीसीएसेकेपीजी कालेज के डाॅ. विनोद तिवारी ने हिंदी की दशा व दिशा विषय पर अपने विचार रखे। कहा कि पहले से और व्यापक हुआ है हिंदी का दायरा। इसके पूर्व केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख वीके त्रिपाठी ने डाॅ. विनोद तिवारी को सम्मानित करते हुए केंद्र पर हिंदी में कार्य करने पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


बकवल के राज इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने अपने लेख के माध्यम से इसके महत्व अपने विचार प्रस्तुत किए। इंदरपुर भलयां स्थित देवर्षि श्याम देव पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्र आदित्य कुशवाहा, अभिषेक चौहान व छात्रा सिमरन सरोज ने अपने जोरदार भाषण दिया। विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत देश में विभिन्न भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं।

इस अवसर पर मुनीता मौर्या, श्वेता गुप्ता, विनोद यादव, संजय कुमार आदि रहे। मधुबन कस्बा स्थित सुभागी देवी इंटर  कालेज में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।एक तरफ विद्यालय के प्रबन्धक  डॉक्टर सन्जीव मल्ल और अध्यापकों ने पौधा लगाकर हिंदी दिवस को आजीवन  जीवन्त रखने का संकल्प लिया तो वही दूसरी तरफ विद्यालय की टॉपर लड़कियों व  लड़को ने विद्यालय में अपने यादगार के रूप में पौधरोपण कर पर्यावरण का  सन्तुलन बनाये रखने का   सन्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें