फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे अधिक होगी हिंदी गणित की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निपुण भारत मिशन के तहत जिले के प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में हिंदी और गणित एक घंटे अतिरिक्त पढ़ाया जाएगा। पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुधारात्मक शिक्षण पर फोकस रहेगा। सत्र में प्रोजेक्ट वर्क भी करवाया जाएगा। शासन ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना जारी कर दी है। जिले में 763 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं। समग्र विकास एवं बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर निपुण भारत मिशन जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। बच्चों के दिमाग को विकसित करने के लिए तीन विकास लक्ष्यों में बांट कर इसे लागू किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य व कल्याण, प्रभावी संवाद तथा सहभागी शिक्षार्थी के आधार पर बच्चों में शिक्षा का विकास हो सकेगा।मिशन के तहत 2026-27 तक निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इसमें कक्षा एक से तीन के लिए भाषा व गणित में लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। इसमें मूलभूत दक्षताएं विकसित करने के लिए बच्चों को गृह कार्य दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध गणित किट, शैक्षणिक वीडियो, ननवाचारों, अभ्यास कार्ड आदि के जरिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। आधार शिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉडयूल से गतिविधियों को करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत आने वाले समय में सरकारी स्कूलों के तीसरी कक्षा तक के बच्चे की पढ़ाई, लिखाई और अंकों के ज्ञान में निपुणता हासिल कर सकेंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत जिले के प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं में हिंदी, गणित एक घंटा अतिरिक्त पढ़ाया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें