बड़राव ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर में लोगों को संबोधित करते क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुम
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में घोसी ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, किसान कल्याण योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया गया।
शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आठ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषण, स्वास्थ्य एवं मातृ सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर रविंद्र उपाध्याय, नागेंद्र मद्धेशिया, इंद्रबहादुर सिंह, मनोनीत सभासद रूपेंद्र भारती, मनोनीत सभासद राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।