फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो ब्लाकों में टूटा हाईटेंशन तार, 100 गांवों में आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर/कोपागंज। जिले के दो ब्लाकों में विद्युत उपकेंद्र का हाइटेंशन तार टूटने से सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बीस घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार बढ़ुआगोदाम विद्युत उपकेंद्र का हाईटेंशन तार बुधवार की देर रात पुलिस लाइन के पास टूटकर गिर गया। इससे रानीपुर विद्युत उपकेंद्र और हिरणपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की देर शाम करीब छह बजे बहाल हुई। इस दौरान जहां कुटीर उद्योग-धंधे प्रभावित रहे, वहीं किसानों का सिंचाई कार्य बाधित रहा।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार डांड़ी विद्युत उपकेंद्र और टड़ियांव विद्युत उपकेंद्र का हाइटेंशन तार बुधवार की शाम टूट गया। इससे दोनों उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद टड़ियांव उपकेंद्र से बीस घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। जबकि डांडी सबस्टेशन से जुड़े गांवों की आपूर्ति देर शाम तक शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने कहा कि तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का कार्य शुरू है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें