मधुबन। नगर पंचायत के मधुबन दुबारी मुख्य मार्ग स्थित गांगेवीर में सोमवार की भोर में अनियंत्रित कार की टक्कर से हाईटेंशन पोल क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को तड़के लगभग तीन बजे दुबारी की ओर से आई तेज रफ्तार कार मधुबन दुबारी मार्ग स्थित गांगेवीर के पास बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल तीन-चार टुकड़ों में टूटकर गिर गया। टक्कर से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास सो रहे लोग घरों से निकले। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पोल टूटने के कारण बाधित हुई बिजली शाम तक बहाल नहीं की जा सकी। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ गिरीशचंद का कहना था कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास जारी है।